जनगणना-2027 : जिले में जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणक घर घर कर रहे संपर्क, जुटा रहे आवासीय सुविधाओं से जुड़ी जानकारी
जनगणना-2027 : जिले में जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणक घर घर कर रहे संपर्क, जुटा रहे आवासीय सुविधाओं से जुड़ी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के 21 चार्ज क्षेत्रों में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीनकरण एवं मकानों गणना” का कार्य तत्परता एवं सुव्यवस्थित ढंग से निरंतर जारी है। प्रगणक घर घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं और आवासीय सुविधाओं से जुड़े आंकड़ों का संकलन पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी तरीके से कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूर्णतः सुरक्षित एवं गोपनीय रखी जाएंगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएं।
इसी क्रम में जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, शंका या समस्या के समाधान हेतु नागरिक जिला एवं चार्ज स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163847

