NEET अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार को NSUI देगी 11 लाख रुपये की सहायता
राहुल गांधी ने फोन पर की परिवार से बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
झुंझुनूं : जिले के नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए NSUI ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह सहायता राशि 26 मई को परिवार को प्रदान की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पीड़ित परिवार की बातचीत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से फोन पर करवाई। बातचीत के दौरान परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति और बेटे की पढ़ाई के लिए किए गए संघर्ष की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने प्रदीप की शिक्षा जारी रखने के लिए करीब 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था। परिवार ने कहा कि बेटे के भविष्य को संवारने के लिए उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई नहीं रुकने दी।
राहुल गांधी ने परिवार की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए हरसंभव सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और कथित अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि नीट से जुड़े विवादों ने देश के लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। पार्टी नेताओं ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एनएसयूआई की ओर से घोषित सहायता को परिवार के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है। 26 मई को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी परिवार को सहायता राशि सौंपेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163864

