NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ का बाजोर में स्वागत:छात्र हितों पर चर्चा की, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ का बाजोर में स्वागत:छात्र हितों पर चर्चा की, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
रघुनाथगढ़ : सीकर जिले के बाजोर में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहुंचे। इस दौरान NSUI राजस्थान के प्रदेश सचिव प्रशांत बाजोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा और छात्र हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि NSUI छात्रों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।
इस दौरान, मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2163763


