सिंघाना टैंट एसोसिएशन का बाल विवाह रोकने का संकल्प:बाल विवाह में नहीं देंगे सेवाएं, प्रशासन को देंगे सूचना
सिंघाना टैंट एसोसिएशन का बाल विवाह रोकने का संकल्प:बाल विवाह में नहीं देंगे सेवाएं, प्रशासन को देंगे सूचना
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में टैंट एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के टैंट व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भाग लिया। राजेंद्र फौजी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और इसे रोकने का संकल्प लिया गया।
बाल विवाह में नहीं करेंगे व्यवस्था
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी बाल विवाह कार्यक्रम में टैंट, सजावट और अन्य संबंधित व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। यह कदम सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बाल विवाह को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है।
एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष बिलू सैनी ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है और इसे समाप्त करने के लिए सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि टैंट व्यवसायी भी प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह रोकथाम अभियान में अपनी भूमिका निभाएंगे।
उपस्थित सदस्यों ने स्वीकार किया कि कई बार जानकारी के अभाव में ऐसे आयोजनों में सेवाएं दे दी जाती हैं। हालांकि, अब से कार्यक्रमों में सेवाएं देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल की जाएगी। यदि किसी कार्यक्रम में बाल विवाह की आशंका होगी, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाएगी।
ये रहे मौजूद
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और कानून का पालन करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सिंघाना और बुहाना के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष श्रवण, कोषाध्यक्ष राकेश सारथी, प्रितम, वीरेंद्र शास्त्री, किशनलाल फौजी, आमिन खान, शिवकुमार, दयाचंद, पप्पू, रमेश, सुखवीर, फूलसिंह कुहाडवास, अजय, आजाद, अनिल कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2163792
