श्रीमाधोपुर में घटिया सड़क निर्माण का विरोध:वार्डवासियों ने काम रुकवाकर जिला कलेक्टर से की शिकायत
श्रीमाधोपुर में घटिया सड़क निर्माण का विरोध:वार्डवासियों ने काम रुकवाकर जिला कलेक्टर से की शिकायत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित सोनी कॉलोनी में घटिया सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवा दिया और इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की।
वार्डवासियों का आरोप है कि नगरपालिका द्वारा पशु अस्पताल के सामने शुरू किए गए सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार नियमों का उल्लंघन कर रहा था। लगभग तीन महीने से बंद पड़ा यह कार्य शनिवार को अवकाश के दिन शुरू किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना किसी तय मापदंड के सूखी मिट्टी के ऊपर ही घटिया दर्जे की निर्माण सामग्री डाली जा रही थी। इस लापरवाही को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर कार्य का विरोध किया और उसे बीच में ही बंद करवा दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्डवासियों ने तत्काल नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार जाखड़ और जेईएन को फोन पर सूचना दी। उन्होंने जिला कलेक्टर को एक शिकायती पत्र भी भेजा है।
विरोध प्रदर्शन और शिकायत दर्ज कराने वालों में सोनी कॉलोनी के निवासी विजेन्द्र जोशी, महेंद्र कुमार जोशी, नवल किशोर जोशी, हंसराज आर्य, महावीर प्रसाद, कृष्ण अवतार तिवारी, प्रदीप चौधरी सहित वार्ड नंबर 10 के कई प्रमुख नागरिक शामिल थे। सभी ने गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण और जांच की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2163761


