[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक के अकाउंट में आए फ्रॉड के 3.50 लाख:पुलिस ने दर्ज किया केस, साइबर विंग के इनपुट पर एक्शन, अकाउंट होल्डर की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

युवक के अकाउंट में आए फ्रॉड के 3.50 लाख:पुलिस ने दर्ज किया केस, साइबर विंग के इनपुट पर एक्शन, अकाउंट होल्डर की तलाश जारी

युवक के अकाउंट में आए फ्रॉड के 3.50 लाख:पुलिस ने दर्ज किया केस, साइबर विंग के इनपुट पर एक्शन, अकाउंट होल्डर की तलाश जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर की दादिया थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट होल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के अकाउंट में फ्रॉड के 3.50 लाख रुपए आए थे। जिसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज होने के बाद स्टेट साइबर विंग ने सीकर पुलिस को इनपुट दिया। ऐसे में सीकर की दादिया थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब अकाउंट होल्डर की तलाश कर रही है।

सीकर के दादिया थाना SHO संजय पूनियां ने बताया- स्टेट साइबर विंग से एक संदिग्ध बैंक अकाउंट नंबर शेयर किया गया था। जिसके अकाउंट में फ्रॉड के 3.50 लाख रुपए आए थे। अकांउट होल्डर का पता लगाकर आरोपी सुभाष कुमार पुत्र सुवालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, वर्तमान में म्यूल अकाउंट के खिलाफ पुलिस ने म्यूल हंटर ऑपरेशन चलाया हुआ है। जिसके तहत ऐसे अकाउंट जिनमें फ्रॉड की राशि आई उन्हें स्टेट साइबर विंग पोर्टल से आईडेंटिफाई करती है। इसके बाद संबंधित एसपी ऑफिस से वह इनपुट संबंधित थाने को शेयर किया जाता है।

फिर अकाउंट होल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता है। फ्रॉड के अमाउंट के ट्रांजेक्शन के लिए अकाउंट कई बार साइबर ठग किराए पर लेते हैं। ऐसे मामलों में अकाउंट होल्डर भी आरोपी होते हैं।

Related Articles