जाजोद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:भेड़ बकरी चराने के लिए गया था, विभाग पर लापरवाही का आरोप
जाजोद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:भेड़ बकरी चराने के लिए गया था, विभाग पर लापरवाही का आरोप
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के जाजोद गांव में शनिवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति गांव के पास खेतों में भेड़-बकरी चरा रहा था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी सुबह करीब 11 बजे मिली, जब खेत में शव पड़ा देखा गया।
सुबह 7 बजे भेड़ चराने गया था
ग्रामीणों के अनुसार, बिजली विभाग ने एक बिजली के खंभे से तार लपेटकर जमीन के पास छोड़ रखा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। मृतक की पहचान तेजा की ढाणी तन राजास निवासी श्रवण बुरड़क (40) के रूप में हुई है। बताया गया है कि श्रवण सुबह 7 बजे भेड़-बकरी चराने खेत में आया था।
आशंका है कि खंभे का सहारा लेने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से उसके कपड़े और शरीर की ऊपरी त्वचा जल गई।
अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद श्रवण बुरड़क का शव काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर घटना का पता चला। इस घटना से गांव में भारी आक्रोश फैल गया है और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वे बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2163792
