राणी सती की नगरी में गूंजा स्वागत, बसंत मित्तल ने संभाली अग्रवाल सम्मेलन की कमान
राणी सती की नगरी में गूंजा स्वागत, बसंत मित्तल ने संभाली अग्रवाल सम्मेलन की कमान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल के झुंझुनूं आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। राणी सती दादीजी के दरबार में पहुंचे मित्तल का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन हुआ। इस दौरान पूरा परिसर “जय दादी की” और “अग्र कुल गौरव” के नारों से गूंज उठा।
बसंत मित्तल ने सपरिवार मां शाकम्बरी और राणी सती दादीजी के दरबार में धोक लगाकर समाज और देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद आयोजित बैठक में उन्होंने वर्ष 2026-2031 के लिए संगठन का विजन साझा करते हुए युवाओं को संगठन की मुख्य ताकत बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और युवा भागीदारी के जरिए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में युवा प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज, जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, युवा जिलाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष मंजू झुनझुनवाला सहित शेखावाटी क्षेत्र के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
समाजजनों ने विश्वास जताया कि बसंत मित्तल के नेतृत्व में अग्रवाल सम्मेलन नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। बैठक में युवा जोड़ो अभियान, संगठन के डिजिटलाइजेशन और सभी गोत्रों को एक मंच पर लाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2162859


