[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुद भी हेलमेट, बच्चे को भी पहनाया हेलमेट; महिला बनी सड़क सुरक्षा की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खुद भी हेलमेट, बच्चे को भी पहनाया हेलमेट; महिला बनी सड़क सुरक्षा की मिसाल

खुद भी हेलमेट, बच्चे को भी पहनाया हेलमेट; महिला बनी सड़क सुरक्षा की मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता की एक प्रेरणादायक मिसाल गुरुवार सुबह मंडावा मोड़ पर देखने को मिली। चूरू रोड से कलेक्ट्रेट सर्किल की ओर जा रही एक महिला ने न केवल स्वयं हेलमेट पहन रखा था, बल्कि अपने साथ दोपहिया वाहन पर बैठे बच्चे को भी हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया। महिला की सजगता देखकर यातायात पुलिस ने उसे रोककर सम्मानित किया और सराहना की।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे मंडावा मोड़ पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे यातायात प्रभारी, एएसआई दयाचंद एवं कांस्टेबल धनराज की नजर महिला पर पड़ी। दोनों ने महिला को रुकवाया, लेकिन चालान के लिए नहीं बल्कि उसकी जागरूकता की प्रशंसा करने के लिए।

यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क पर सबसे अनमोल मानव जीवन है। अक्सर लोग स्वयं हेलमेट नहीं पहनते और बच्चों की सुरक्षा को भी नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इस महिला ने खुद और बच्चे दोनों को हेलमेट पहनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यदि हर अभिभावक इसी तरह जागरूक हो जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

एएसआई दयाचंद ने कहा कि छोटे बच्चों का सिर बेहद संवेदनशील होता है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। महिला ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाकर दूसरों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

यातायात पुलिस के अनुसार दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि वे स्वयं तथा अपने बच्चों को हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related Articles