[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांस्टेबल भींवाराम के परिवार को 5 लाख की सहायता:नवलगढ़ सर्किल पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने शहीद दर्जे की मांग उठाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांस्टेबल भींवाराम के परिवार को 5 लाख की सहायता:नवलगढ़ सर्किल पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने शहीद दर्जे की मांग उठाई

कांस्टेबल भींवाराम के परिवार को 5 लाख की सहायता:नवलगढ़ सर्किल पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने शहीद दर्जे की मांग उठाई

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के भोड़की गांव में पांच दिन पहले पुलिस वाहन हादसे में जान गंवाने वाले कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल के परिजनों को नवलगढ़ सर्किल पुलिस ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। नवलगढ़ डिप्टी महावीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को पुलिस स्टाफ ने भींवाराम के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और सहायता राशि का चेक सौंपा।

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल का निधन बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस वाहन दुर्घटना में हो गया था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

शुक्रवार को नवलगढ़ सर्किल के विभिन्न थानों के थानाधिकारी अपने-अपने स्टाफ के साथ भोड़की गांव पहुंचे और दिवंगत पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नवलगढ़ सीआई अजय सिंह भी मौजूद रहे, जिनके हाथ में हादसे में घायल होने के कारण प्लास्टर बंधा हुआ था। अजय सिंह को देखते ही भींवाराम के परिजन भावुक हो गए। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि भींवाराम ने ड्यूटी के दौरान बदमाशों का पीछा करते हुए अपने प्राण गंवाए हैं, इसलिए सरकार को उन्हें शहीद घोषित कर परिवार को विशेष सहायता प्रदान करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रशासक नेमीचंद जांगिड़, पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता, नवलगढ़ सर्कल के सभी थानों के थानाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles