फुले दम्पति को भारत रत्न देने की मांग, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला को सौंपा ज्ञापन
फुले दम्पति को भारत रत्न देने की मांग, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : समाज सुधार एवं शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देने वाले ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग को लेकर नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद Bबृजेन्द्र सिंह ओला को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कासिमपुरा के पूर्व सरपंच मदनलाल सैनी ने किया। इस दौरान नगर परिषद पार्षद प्रदीप सैनी, ताराचंद खडोलिया एवं मनोज सैनी सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देकर देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाए।
ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा कि फुले दम्पति ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है तथा वे भारत रत्न सम्मान के वास्तविक हकदार हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मांग को संसद में प्राथमिकता के साथ सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने कहा कि आज देश में महिला शिक्षा की जो मजबूत नींव दिखाई देती है, उसमें महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने समाज में शिक्षा और समानता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिनका लाभ आज भी देश को मिल रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मदनलाल सैनी, वरिष्ठ पार्षद ताराचंद सैनी, प्रदीप कुमार सैनी, मनोज सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लालचंद सैनी, सांवरमल सैनी, पार्षद कैलाश कुमावत, ऊमर कुरैशी, डॉ. युसुफ सहित सर्व समाज के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2162917


