[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अटल सेवा केंद्र टीबाबसई में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अटल सेवा केंद्र टीबाबसई में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

अटल सेवा केंद्र टीबाबसई में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा

शिमला : भीषण गर्मी को देखते हुए अटल सेवा केंद्र टीबाबसई परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, दुकान और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर जीवों की सेवा करनी चाहिए। ग्रामीणों ने परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लेते हुए आमजन से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर सरपंच टिंकू शेखावत, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम सैनी, श्योलाल सिंह, दिनेश मीणा, अतर मीणा, नरेश मीणा, मनोज शर्मा, रोशन खान, अशोक मीणा, रवि शेखावत, उपसरपंच घमनाराम, विनोद पंच एवं नरेंद्र शेखावत सहित गांव के कई गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे।

Related Articles