[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस स्टैंड पर जेबतराशी के मामले में पुलिस को सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बस स्टैंड पर जेबतराशी के मामले में पुलिस को सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार

बस स्टैंड पर जेबतराशी के मामले में पुलिस को सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : शहर के कच्चा बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग की जेब से एक लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार करणी सिंह (72 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बस से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी जेब काटकर एक लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बजरंगलाल सोनी (55 वर्ष) निवासी छापर, जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से चोरी की गई राशि की बरामदगी तथा वारदात में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और बाजारों में अपने कीमती सामान एवं नकदी की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles