पिकअप पलटने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल:वाहन अनियंत्रित होने से हरासर-आबसर के बीच हुआ हादसा, सुजानगढ़ रेफर
पिकअप पलटने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल:वाहन अनियंत्रित होने से हरासर-आबसर के बीच हुआ हादसा, सुजानगढ़ रेफर
छापर : शुक्रवार शाम हरासर और आबसर के बीच एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को पहले छापर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें सुजानगढ़ रेफर कर दिया गया।
सुजानगढ़ अस्पताल में ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार, भरत और वाहिद सहित अन्य सदस्यों ने घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराने में मदद की और उनका उपचार शुरू करवाया। सभी घायल बीदासर से सान्डण माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। हरासर के निकट अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हादसे में बीदासर निवासी मुन्नी देवी पत्नी रमेश शर्मा (60), पुष्पा पत्नी महेश (55), राहुल पुत्र महेश (27), महेश पुत्र पूनमचंद (58) घायल हुए। इनके अलावा, बिग्गा निवासी हर्षित पुत्र महेंद्र (15), ग्वालियर निवासी कुसुम पत्नी मुकेश (30), पड़िहारा निवासी दीपिका पत्नी सूर्यप्रकाश (30), तथा सरदारशहर निवासी गुंजन पुत्र कृष्णकांत (8) और संगीता पत्नी कृष्ण (35) भी घायल हुए हैं।
घायलों का उपचार डॉ. रामरतन बिस्सू, डॉ. कमल धनिया, डॉ. लियाकत अली, डॉ. महिपाल सिंह, सुभाष और मनोज सहित मेडिकल टीम द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2162880


