[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी-बिजली संकट को लेकर कांग्रेस की जन आक्रोश सभा, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पानी-बिजली संकट को लेकर कांग्रेस की जन आक्रोश सभा, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा

पानी-बिजली संकट को लेकर कांग्रेस की जन आक्रोश सभा, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सादुलपुर : पेयजल संकट, बिजली कटौती और जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य बाजार में विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के सानिध्य में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाग लिया। सभा के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग से मिनी सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर पानी और बिजली की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चूरू जिले सहित पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है और लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के कई कार्य अधूरे पड़े हैं तथा आवश्यक बजट स्वीकृत नहीं होने से अनेक जल योजनाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जबकि सरकार और प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे।

सांसद ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली बाधित होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर निकायों में कथित अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार तथा चिकित्सा सेवाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मनोज मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जन समस्याओं के समाधान में विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का आह्वान किया। वहीं नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि बिजली और पानी की स्थिति पहले कभी इतनी खराब नहीं रही। उन्होंने क्षेत्र में जल वितरण व्यवस्था और महंगाई को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि जनता बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार मौन बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

सभा को पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक कमला कस्वां, पीसीसी सदस्य अमर सिंह सांगवान, जिला परिषद सदस्य कमला पूनिया और विमला कालवा सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप पूनिया ने किया।

Related Articles