बिजली-पानी संकट को लेकर कांग्रेस सेवा दल का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
बिजली-पानी संकट को लेकर कांग्रेस सेवा दल का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने गुरुवार को गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। सेवा दल के जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में व्याप्त बिजली और पानी की गंभीर समस्या का उल्लेख करते हुए शीघ्र राहत प्रदान करने तथा नियमित विद्युत एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
सेवा दल नेताओं ने कहा कि पिछले करीब दो महीनों से आमजन बिजली कटौती और पानी की किल्लत से परेशान हैं। भीषण गर्मी के बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली एवं पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस दौरान ओमप्रकाश नाई, मदन सिंह निर्वाण, शमसुद्दीन खोखर, महेंद्र जाखड़, राकेश पारीक, गोपाल बिजारणियां, परमेश्वर दुबे, रिजवान सैयद, इमरान खान, शांतिलाल नाहटा, मुंशीशाह भाटी सहित कांग्रेस सेवा दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2162832

