[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता पांडे को मिला उत्कृष्ट कार्य सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता पांडे को मिला उत्कृष्ट कार्य सम्मान

बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका ( CDPO) ने किया सविता पाण्डे का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : महिला एवं बाल विकास विभाग बीदासर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता पांडे को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका (सीडीपीओ) ने सविता को सम्मानित किया । राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर विभाग की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सविता पांडे के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में प्रेरणादायक बताया जानकारी के अनुसार सविता पांडे पिछले लंबे समय से आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कुपोषण दूर करने तथा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही बच्चों के टीकाकरण, पोषण आहार वितरण, स्वच्छता अभियान और बाल शिक्षा को बढ़ावा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सविता पांडे ने अपने कार्य क्षेत्र में नियमित रूप से घर-घर संपर्क कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई तथा बच्चों एवं महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की नींव को मजबूत करने का कार्य करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सविता पांडे द्वारा निष्ठा, मेहनत एवं समर्पण के साथ किए गए कार्य अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सविता पांडे ने महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में आगे भी पूरी लगन और ईमानदारी से अपनी सेवाएं देती रहेंगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सविता पांडे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles