सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ का सराहनीय योगदान, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ का सराहनीय योगदान, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा 41 विद्यालयों में कुल 1070 छात्र-छात्राओं को 2140 नोटबुक वितरित कर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। संस्था के मुख्य ट्रस्टी महावीर प्रसाद तापड़िया के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ। मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा तथा समन्वयक योगेश कुमार सिंगोदिया एवं दीपक कौशिक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीदासर ब्लॉक में सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ द्वारा 62 स्वयंसेवक शिक्षक-शिक्षिकाएं बौद्धिक एवं रेमेडियल कक्षाओं को संबोधित कर विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही संस्था द्वारा पर्यावरण संबंधी क्रियाओं में भी विशेष योगदान दिया जा रहा है,जिससे सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। संस्था के इन सराहनीय कार्यों की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2162832

