स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 : झुंझुनूं को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 : झुंझुनूं को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में झुंझुनूं को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगरपरिषद और WeVois IEC टीम ने “सिटीजन फीडबैक” अभियान शुरू किया है। इसके तहत टीमें घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से फीडबैक ले रही हैं।
नगरपरिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में टीमें सक्रिय हैं। नागरिकों से ऑनलाइन फीडबैक देकर शहर को स्वच्छता रैंकिंग में आगे लाने की अपील की गई है।
नगरपरिषद ने “स्वच्छता चैंपियन” योजना भी शुरू की है। सबसे अधिक लोगों का फीडबैक करवाने वाले नागरिक को सम्मानित कर पुरस्कार दिया जाएगा। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9251594117 जारी किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2160260

