रेलवे जंक्शन आंदोलन को धार देने के लिए संघर्ष समिति का विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
रेलवे जंक्शन आंदोलन को धार देने के लिए संघर्ष समिति का विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शेखावाटी क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सक्रिय शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। समिति ने आगामी जनसंघर्ष अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई को 31 सदस्यीय संरक्षक मंडल का प्रमुख तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण कुमार गोयनका को 10 सदस्यीय जनसंपर्क प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और निकट भविष्य में बड़े जनआंदोलन की संभावनाओं को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण अभियान को और गति दी जाएगी तथा आमजन को आंदोलन से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में समिति के महासचिव डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, उपाध्यक्ष फैयाज अहमद खान, सलाहकार मंडल प्रमुख चन्द्रप्रकाश धूपिया, झुंझुनूं नगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, राकेश कुमार गुप्ता एवं रामप्रताप आर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2160260

