[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी और बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर लाडनूं में 22 तारीख को होगा विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

पानी और बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर लाडनूं में 22 तारीख को होगा विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित

पानी और बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर लाडनूं में 22 तारीख को होगा विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनू : नहर बंदी होने और शहर में पेयजल की आपूर्ति बराबर नहीं होने से हुई पानी की किल्लत की स्थिति से लोग त्रस्त हो चुके। सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने बताया कि जनहित से जुड़े पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर पुरे राजस्थान में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसी कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के नेतृत्व में इसी 22 भी को सुबह 10 बजे उपखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

जिसमें जनता से जुड़ा गंभीर मुद्दा पानी की विकराल समस्या और बार बार बिजली कटौती तथा कम वोल्टेज से परेशान जनता की रोजमर्रा की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन और आंदोलन आयोजित किया जाएगा ताकी जनविरोधी राजस्थान सरकार तक आम आदमी की आवाज पहुंचा कर समस्या समाधान की मांग रखी जाएगी। लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के आह्वान पर विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में इसी माह की 22 तारीख को सुबह 10:00 बजे उपखंड मुख्यालय के सामने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपिल करते हुए इस विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

एक माह से नहीं हो रही जलापूर्ति, कायमखानी का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से पेयजल आपूर्ति पुरी ठप्प होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जनता के घरों में पीने तक का पानी भी उपलब्ध नहीं है और क्षेत्र की धार्मिक स्थलो के पानी के हौद भी पूरी तरह खाली हो चुके है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे पानी की भारी कमी के चलते क्षेत्रवासी मजबूर होकर दूर-दराज से पानी लेकर आ रहे हैं। भीषण गर्मी और फिर पानी की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसके अलावा बहुत से क्षेत्र और कालोनियों में बिजली के कम वोल्टेज से भी आम आदमी परेशान नजर आ रहा है विधुत विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं करना विभाग की जन विरोधी कार्यशैली को उजागर करता है।

Related Articles