बिसाऊ बाईपास पर गंदे पानी के नाले का निर्माण कार्य तेजी पर
बिसाऊ बाईपास पर गंदे पानी के नाले का निर्माण कार्य तेजी पर
बिसाऊ : कस्बे के बाईपास पर स्वास्तिक प्रिंटिंग प्रेस से लेकर जांगिड भवन तक 70 मीटर गंदे पानी के निकास के लिए नगर पालिका के द्वारा छोड़े गए टेंडर के तहत ठेकेदार सद्दाम खांन ने नाले का निर्माण कार्य बहुत ही तेजी से और शानदार कार्य किया है। यह सब बातें स्थानीय दुकानदार बोल रहे हैं की नाले का निर्माण कार्य तेजी के साथ-साथ बहुत ही अच्छे तरीके से किया गया है।विगत रात्रि नाले के ऊपर फेरों कवर रखवाने का कार्य ठेकेदार सद्दाम खान ने अपनी उपस्थिति में मजदुरो तथा जेसीबी लगाकर किया।

बिसाऊ गौरक्षक टीम ने सदस्यों ने बार-बार उठाई कि इस नाले को सड़क से लगभग 1 फुट ऊंचाई पर लेकर फेरो कवर अच्छी क्वालिटी के रखे जाएं जिससे नाले में बार-बारखुले नाले में बार-बार गिर रहे गौवंशो की जान को खतरा ना हो तो निश्चित रूप से बिसाऊ गोवंश टीम के सभी सदस्यों की मेहनत रंग लेकर आई है उनके द्वारा बार-बार किया गया प्रदर्शन की सफलता के रुप में मिली है।
इस नाले के निर्माण कार्य के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत व कनिष्ठ अभियंता सोमंत कुमार ने बार-बार लगातार निर्माण कार्य का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे की कार्य है वह बिल्कुल अच्छा होना चाहिए जिससे बार-बार समस्याओं का सामना न करना पड़े। ठेकेदार ने प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए निश्चित रूप से नाले का निर्माण कार्य शानदार और तेजी के साथ किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160198

