बीदासर में यातायात नियमों की धज्जियां, सड़कों पर खड़े वाहनों से लग रहा जाम
बीदासर में यातायात नियमों की धज्जियां, सड़कों पर खड़े वाहनों से लग रहा जाम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र, मण्डी बाजार, नगीना बाजार, एसबीआई बैक के पास, गणेश मंदिर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले मार्गों पर लोग खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे दोपहिया,चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
वाहन चालकों द्वारा सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं। दुकानों के आगे और सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों से चौड़ी सड़कें भी संकरी गलियों में तब्दील होती जा रही हैं। कई जगहों पर तो वाहन इतने अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाते हैं कि दूसरे वाहनों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

मण्डी बाजार मैन बाजार में हर दिन लग रहा जाम, आमजन परेशान
सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी खराब हो जाती है। बाजार क्षेत्र में रोजाना जाम लगने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रशासन की अनदेखी पर उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों और समझाइश के बावजूद वाहन चालकों की मनमानी जारी है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ रसूखदार लोग नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे आम नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है।
सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका से मांग की है कि बाजार और मुख्य मार्गों पर नियमित यातायात व्यवस्था लागू की जाए तथा अवैध रूप से सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। आपको बता दें कि एक भी कॉम्प्लेक्स में वाहन पार्किंग नही होने से आए दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है अब देखना यह होगा कि कब तक आम जनता को इस समस्या से राहत मिलती है या फिर नगर में किस तरह से प्रशासन की कार्रवाई की जाती है
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2160295

