[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं’:झुंझुनूं में विप्र फाउंडेशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं’:झुंझुनूं में विप्र फाउंडेशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग

'सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं':झुंझुनूं में विप्र फाउंडेशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग

झुंझुनूं : झुंझुनूं में सूदखोरी से तंग आकर एक युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को सर्वसमाज और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी कावेंद्र सिंह सागर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

​विप्र फाउंडेशन के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया एवं संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि विमल कुमार शर्मा ने कथित सूदखोरों के मानसिक टॉर्चर से तंग आकर ​16 मई को ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया था। मरने से पहले विमल ने एक विस्तृत सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें अपनी मौत के जिम्मेदार सूदखोरों के नामों का स्पष्ट उल्लेख किया है। घटना के दिन ही मृतक के पिता बनवारी लाल शर्मा ने नामजद एफआईआर दर्ज करवा दी थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

एसपी से मिले विप्र फाउंडेशन और मृतक के परिजन

ये 4 प्रमुख मांगे

  • ​आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी: सुसाइड नोट में नामजद सभी आरोपियों को आगामी 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
  • ​वसूली गई राशि की वापसी: सूदखोरों द्वारा पीड़ित परिवार से अवैध रूप से और डरा-धमकाकर वसूली गई पूरी राशि वापस दिलवाई जाए।
  • ​आश्रितों को मिले नौकरी: मृतक की पत्नी को जीवन यापन के लिए सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
  • ​दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई: इस मामले में कथित रूप से लापरवाही बरतने वाले एएसआई नरेंद्र सिंह को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।

​5 दिन का अल्टीमेटम, वर्ना करेंगे आंदोलन ​विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी पांच दिनों के भीतर प्रशासन उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो तो विप्र समाज, बार एसोसिएशन और ग्रामीण मिलकर बड़ा और उग्र आंदोलन करेंगे।

इनकी रही मौजूदगी ​विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, एडवोकेट बाबूलाल शर्मा, रमेश चौमाल, श्याम सुंदर दाधीच, राकेश सहल, विकास पुरोहित, शिवकुमार जेवरिया एडवोकेट, जितेंद्र निर्मल एडवोकेट, कृष्ण कुमार शर्मा एडवोकेट, प्रमोद शर्मा, चिरंजीलाल शर्मा, सुधीर शर्मा, संजीव शर्मा, नेमीचंद शर्मा, नौरंगराम शर्मा, मदन सिंह शेखावत, सांवर सिंह शेखावत, कमलेश शर्मा, विकास शर्मा, दिलीप शर्मा, एडवोकेट अनीता गुर्जर, एडवोकेट सोनू कुमारी, एडवोकेट लक्ष्मीकांत गौड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles