नीट पेपर लीक के विरोध में भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, चूरू से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे रवाना
रफीक मंडेलिया बोले- पेपर लीक ने लाखों युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 21 मई को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय के घेराव और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
निकटवर्ती गांव सातड़ा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार नीट पेपर लीक मामले में युवाओं को न्याय दिलाने और सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए जयपुर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चूरू जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार सुबह 6 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
‘पेपर लीक सरकार की सबसे बड़ी विफलता’
मंडेलिया ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। इससे लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भर्ती और परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने अधिकाधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में किशोर धान्धू, असलम खोखर, आदूराम न्यौल, मो. हुसैन निर्बाण, जमील चौहान, नारायण बालाण, विमल शर्मा, श्रवण बसेर, हरिराम न्यौल, राजू श्योलड़ा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं शहर कार्यालय में आयोजित बैठक में रियाजत खान, गोविंद महनसरिया, शेर खान मलखाण, अबरार खान, हेमंत सिहाग, शिवकुमार शर्मा, असलम खान मोयल, अजीज खान, शाहरुख खान, बजरंग बजाड़, सलीम पीए सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2160260

