[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नायक समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नायक समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का किया सम्मान

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को साल-साफा पहनाकर किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति जिला चूरू की ओर से मंगल कॉलोनी स्थित समाज भवन में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं ताइक्वांडो खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का साल-साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता बी.एल. फगेड़िया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाएं ही भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

इस अवसर पर 10 मई 2026 को सरदारशहर में आयोजित तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पदक जीतकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले वरुण जाखटिया, गजेंद्र जाखटिया, रिया एवं रौनक जाखटिया को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओं ने सम्मानित विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा एवं खेलों में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह का समापन समाज की एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles