जाजोद सीएचसी को मिला एमडी फिजिशियन, ग्रामीणों की मांग पूरी
अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर जाजोद स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एमडी मेडिसिन (फिजिशियन) डॉ. कमलेश बेनीवाल को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से लंबे समय से फिजिशियन की कमी झेल रहे ग्रामीणों को अब इलाज के लिए सीकर, जयपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए दूर के शहरों में जाना पड़ता था। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक व मानसिक बोझ बढ़ रहा था। कुछ दिन पहले जाजोद में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जाजोद सीएचसी में एमडी मेडिसिन (फिजिशियन) नियुक्त करने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से डॉ. कमलेश बेनीवाल को जाजोद सीएचसी में पदस्थापित कर दिया। डॉ. बेनीवाल ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बुखार, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
एमडी मेडिसिन फिजिशियन के आने से ओपीडी व्यवस्था मजबूत होगी और गंभीर मरीजों को रेफर करने की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। ग्रामीण केदारमल लाटा ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीएचसी स्टाफ ने डॉ. कमलेश बेनीवाल का माला, साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158753


