[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन की मुहिम के तहत परिंदों के लिए लगाए परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र फाउंडेशन की मुहिम के तहत परिंदों के लिए लगाए परिंडे

भीषण गर्मी में दाने-पानी की व्यवस्था, पहले चरण में लगाए गए 21 परिंडे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन द्वारा जिलेभर में परिंडे लगाने का अभियान शुरू किया गया। राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा के निर्देशानुसार जिला संयोजक उमाशंकर महमिया के संयोजन एवं पंडित हरिकृष्ण शुक्ला के सानिध्य में बिबाणी धाम बालाजी प्रांगण और इच्छापूर्ण बालाजी मंडेला रोड सहित विभिन्न स्थानों पर प्रथम चरण में 21 परिंडे लगाए गए।

अभियान के तहत एक सप्ताह में 101 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर उमाशंकर महमिया ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना मानवता का बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन की यह मुहिम समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान जिला कोषाध्यक्ष राकेश सहल एवं जिला मंत्री विकास पुरोहित के सौजन्य से पक्षियों के लिए 5 क्विंटल अनाज की व्यवस्था भी की गई, जिसे नियमित रूप से परिंदों को डाला जाएगा।

इस दौरान जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला मंत्री रमेश चौमाल, गोपीराम पुरोहित, श्यामसुंदर दाधीच, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, राकेश व्यास, एडवोकेट रवि शुक्ला, गुड्डू पुरोहित सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles