स्वर्गीय छोटे लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ गौरव सम्मान
स्वर्गीय छोटे लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ गौरव सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : स्वर्गीय छोटेलाल सैनी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रघुवीर जी मंदिर प्रांगण में विशेष श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय छोटे लाल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी, समाजसेवी सुरेंद्र कलवानिया, समाजसेवी कैलाश चोटिया, पार्षद महेंद्र सैनी, बलदेव सैनी, दीपक सैनी, कालू जांगिड़, सुभिता सीगड़, राजकुमार सैनी, बाबूलाल पंच, लीलाधर सैनी, योगेश सैनी, बाबूलाल सैनी, रघुवीर सैनी, मोहन चूड़ीवाल, फूलचंद सैनी, जगदीश सैनी, दुर्गा प्रसाद सैनी, छोटे लाल नगलिया, राजेश सैनी, मूलचंद सैनी, वीरेंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, गौरीशंकर सैनी एवं विजय सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय छोटे लाल सैनी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158710

