[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर गैंगरेप कांड के खिलाफ पिलानी में एडीओ प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

जोधपुर गैंगरेप कांड के खिलाफ पिलानी में एडीओ प्रदर्शन

बेटियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ उठी आवाज, दोषियों को फांसी देने की मांग

पिलानी : जोधपुर में दो सगी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में मंगलवार को पिलानी में AIDYO संगठन के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। तालाब पार्क के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में लोगों ने एकजुट होकर महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार यह साबित करते हैं कि व्यवस्था महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है। जोधपुर में दो सगी बहनों के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल भाषणों से नहीं होगी बल्कि कठोर कार्रवाई से सुनिश्चित होगी। संगठन ने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सरकारों की विफलता का परिणाम हैं। वहीं सरकार शराबखोरी और अश्लीलता को बढ़ावा देकर समाज में अपराधी पैदा कर रही है प्रदर्शन में प्राची, पायल, शंकर दहिया, विष्णु वर्मा, अनवरली भाटी, दिनेश, पवन, विशाल नायक, राजू, पवन, महावीर शर्मा, नदलाल, राजेंद्र सिहाग, रविकांत पांडे, तनसुख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles