[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

24 घंटे में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

24 घंटे में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : थाना सुजानगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद ने बताया कि 18 मई 2026 को परिवादिया सुमन देवी निवासी लोढ़सर बाजार से बस स्टैंड की ओर पैदल जा रही थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसके गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सुजानगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ सतपाल सिंह तथा वृत्ताधिकारी दरजाराम के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने देवेन्द्र धवल उर्फ धोणा पुत्र सुरेश कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड नंबर 47 हरिजन बस्ती सुजानगढ़ तथा युवराज उर्फ कालू पुत्र मुकेश वाल्मीकि निवासी हरिजन बस्ती, स्कूल नंबर 6 के पास सुजानगढ़ को दस्तयाब कर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा वारदात करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से छीना गया मंगलसूत्र एवं अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले के खुलासे में कांस्टेबल विक्रम तथा कांस्टेबल मनोज की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई में थानाधिकारी बेगाराम मीणा, पप्पूराम, विक्रम, बिरदाराम, मनोज एवं राजकुमार की टीम शामिल रही।

Related Articles