महंगाई रोकने में फेल हुई भाजपा सरकार फिर बढे पांच दिन में दुसरी बार पेट्रोल और डिजल के दाम – रफीक मंडेलिया
महंगाई रोकने में फेल हुई भाजपा सरकार फिर बढे पांच दिन में दुसरी बार पेट्रोल और डिजल के दाम - रफीक मंडेलिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने जन सुनाई की। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान लोगो ने पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा सहित विभिन्न जनसमस्याओं से पीसीसी उपाध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर मंडेलिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया तथा त्वरित समाधान करने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान भरतीया अस्पताल को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से विभिन्न समस्याएं सुनने को मिली जिसको देखते हुए पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने जल्द ही भरतीया अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ आदोलन करने की चेतावनी दी।
इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह देश की इकॉनॉमी का ढांचा बदला है, वह आने वाले आर्थिक तूफान में टिक नही पाएगा। देश की आर्थिक स्थित कमजोरी के बारे में हमारे नेता राहुल गांधी ने सरकार को पहले ही अवगत करवाया दिया था जो अब देखने को मिल रहा है। दुख की बात यह है कि इस आर्थिक तुफान का खामियाजा देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना पडेगा। जिस तरह से पांच दिन में दुसरी बार पेट्रोल और डिजल की किमतों में सरकार द्वारा बढोतरी की गई है व आमजन की जेब में सीधा डाका डालना है। मंडेलिया ने कहा कि आने वाले दिन कांग्रेस के है जिस तरह केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-यूडीएफ की जीत व हिमाचल प्रदेश में स्थानीय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई व वहां के मतदाताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खां, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, चूरू जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, नारायण बालाण, अबरार खान, सोहनलाल मेघवाल, हेमन्त सिहाग, रामप्रताप कांटिवाल, आरिफ रिसालदार, योगेश ढाका, शिवकुमार शर्मा, बजरंग बजाड, सुखदेव न्यौल, विमल शर्मा, गणेश लाटा, दिपिका सोनी, राजेश कुमार, सुशील कुमार स्वामी, रणजीत जासासर, प्यारेलाल दानोदिया, महबूब मलनस, जाफर खां जोईया, चन्दनमल मेघवाल, आबिद जाबासरिया, आसिफ निर्बाण, तोफिक एनएसयुआई, अजीज खां, समीउल्लाह गौरी, इमरान मलनस, ईस्माईल भाटी, सलीम पीए, नवाब खां, प्रताप रायपुरिया सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158752


