पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग
पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भींवाराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार विरोधी जिला संघर्ष समिति झुंझुनूं के पदाधिकारीयों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ जगदीश बरवड़ के नेतृत्व में हाल ही में ड्यूटी के दौरान जान गवांने वाले नवलगढ़ पुलिस थाने के कांस्टेबल ड्राइवर भींवाराम मेघवाल के निवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं समिति के सदस्यों ने कहा कांस्टेबल ड्राइवर भींवाराम मेघवाल नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह के साथ ड्यूटी करते हुए संदिग्ध बदमाशों की गाड़ी का पीछा करते समय वीरगति को प्राप्त हो गए। वहीं थानाधिकारी अजय सिंह घायल हो गए।
संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों ने राजस्थान सरकार से कांस्टेबल ड्राइवर भीवांराम मेघवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक प्रोफेसर जयलाल सिंह, बलबीर सिंह काला, रामानंद आर्य, रामनिवास भूरिया, किशनलाल नायक, महासचिव देवकरण सिंह महरिया, रामकरण नरनोलिया गुढा, शीशराम सिलोलिया हुकमपुरा आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158461


