[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी मोड़ पर कट बंद करने पहुंचा प्रशासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाखनी मोड़ पर कट बंद करने पहुंचा प्रशासन

ग्रामीणों के विरोध के बाद लौटना पड़ा बैरंग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : नेशनल हाईवे-52 स्थित लाखनी मोड़ पर बने कट को बंद करने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध बढ़ता देख प्रशासन को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा। हाईवे अथॉरिटी द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लाखनी मोड़ के कट को बंद करने की तैयारी की गई थी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और कट बंद करने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कट बंद होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवाजाही के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होगी। लाखनी मोड़ से एक रास्ता सीधे खाटू श्यामजी की ओर जाता है, जबकि दूसरा रास्ता कृषि मंडी की तरफ जाता है।

इन दोनों मार्गों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है| ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कट बंद करने के बजाय यहां पर ब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहे। गौरतलब है कि रविवार को लाखनी मोड़ पर वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई थी। सोमवार सुबह प्रशासन दोबारा लाखनी मोड़ पर कट बंद करने पहुंचा।

दुकानदारों और ग्रामीणों ने फिर से मौके पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और उनके बीच काफी देर तक समझाइश का दौर चला, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई को स्थगित कर दिया है और मामले के समाधान के लिए आगे बातचीत की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles