[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CHC और सार्वजनिक स्थानों पर 10 परिंडे लगाए:पिता की याद में जल सेवा, नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

CHC और सार्वजनिक स्थानों पर 10 परिंडे लगाए:पिता की याद में जल सेवा, नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया

CHC और सार्वजनिक स्थानों पर 10 परिंडे लगाए:पिता की याद में जल सेवा, नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया

बबाई : बबाई कस्बे में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज वाल्मीकि ने अपने पिता बसेसर लाल की छठी पुण्यतिथि पर जल सेवा की। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विनय गहलोत, राजवीर सिराधना और कांग्रेस के एससी विभाग के जिला महासचिव मुकेश जाखड़ सहित अंबेडकर लाइब्रेरी के छात्रों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और पेड़ों पर लगभग 10 परिंडे बांधे। उन्होंने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।

आयोजकों और उपस्थित लोगों ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, छतों और आसपास के पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पानी की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने जोर दिया कि गर्मी के मौसम में यह छोटी सी सेवा हजारों पक्षियों को जीवनदान दे सकती है, जिससे सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

Related Articles