चलती बाइक का टायर फटा:सूरजगढ़ के घरडु चौराहे पर हादसा, एक ही परिवार के चार लोग घायल
चलती बाइक का टायर फटा:सूरजगढ़ के घरडु चौराहे पर हादसा, एक ही परिवार के चार लोग घायल
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के घरडु चौराहे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक का अचानक टायर फटने से वह बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संभाला और तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान कुलोठ खुर्द निवासी प्रवीण पुत्र होशियार सिंह (36), उनकी पत्नी सरिता (30), पुत्र भूपेश (6) और पुत्री वंदना (5) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टायर फटने की तेज आवाज आई और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2157050


