खेतड़ी पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर पकड़ा:आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
खेतड़ी पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर पकड़ा:आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने देर शाम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध गांजा बरामद किया। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान भोपालगढ़ रोड पर सांई धाम मंदिर के पास लोहे की थड़ी के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। पुलिस टीम को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा। थानाधिकारी ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर लाल, निवासी जेल का मोहल्ला, खेतड़ी बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। गांजे के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई हरीराम, एचसी पवन कुमार, कांस्टेबल ख्यालीराम और राजवीर सिंह शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157067


