[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रायपुर अहीरान में सफाई व्यवस्था बदहाल:गंदगी से ग्रामीण परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा; सफाई कराने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

रायपुर अहीरान में सफाई व्यवस्था बदहाल:गंदगी से ग्रामीण परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा; सफाई कराने की मांग की

रायपुर अहीरान में सफाई व्यवस्था बदहाल:गंदगी से ग्रामीण परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा; सफाई कराने की मांग की

पचेरीकलां : पचेरीकलां क्षेत्र के रायपुर अहीरान गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य चौक-चौराहों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरे व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा लंबे समय से सफाई व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम विकास अधिकारी और प्रशासक को लिखित व मौखिक रूप से शिकायतें दी हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए हर साल बजट उपलब्ध कराती है, लेकिन रायपुर अहीरान गांव में स्थिति ‘भगवान भरोसे’ बनी हुई है। इस लापरवाही के कारण गांव में दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गंदगी से मच्छर बढ़े, बीमारियों का बढ़ा खतरा

गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सफाई नहीं करवाई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों के अनुसार, सफाई कर्मचारियों की नियमित व्यवस्था न होने से गांव में कचरा जमा होता जा रहा है। कई स्थानों पर नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी भी जमा हो रहा है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है।

गांव के दिव्यांग कुलदीप कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी से निजात दिलाने की अपील की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

Related Articles