[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिधमुख तुलाई केंद्र पर किसानों का धरना जारी:अधिक तुलाई के विरोध में जांच की मांग, बेनतीजा रही वार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सिधमुख तुलाई केंद्र पर किसानों का धरना जारी:अधिक तुलाई के विरोध में जांच की मांग, बेनतीजा रही वार्ता

सिधमुख तुलाई केंद्र पर किसानों का धरना जारी:अधिक तुलाई के विरोध में जांच की मांग, बेनतीजा रही वार्ता

सादुलपुर : सादुलपुर के सिधमुख तुलाई केंद्र पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना चने की कथित अधिक तुलाई के विरोध में हो रहा है। रविवार को पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया के आह्वान पर हजारों किसान सिधमुख पहुंचे और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को लूटने वालों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

पूनिया ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी किसानों के साथ हुए अन्याय को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने अनाज की कथित अधिक तुलाई से हुए नुकसान की भरपाई और अनाज का पूरा मूल्य दिए जाने की मांग की। साथ ही, मामले में एसआईटी गठित कर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल भेजने की भी मांग की गई।

धरने के दौरान भूतपूर्व सांसद राम सिंह कस्वां ने भी किसानों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस बीच, थानाधिकारी इमरान खान, तहसीलदार, मंडी अधिकारियों और किसान समिति के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद किसानों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

इस अवसर पर करतार टांडी, महेंद्र सहारण, जयप्रकाश दलाल, सीताराम प्रजापत, रामकुमार सिहाग, देवीलाल सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

Related Articles