[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ के कमल सोनी बने एडीजे, क्षेत्र में खुशी की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ के कमल सोनी बने एडीजे, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवलगढ़ के कमल सोनी बने एडीजे, क्षेत्र में खुशी की लहर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के जांगिड़ अस्पताल के पीछे वार्ड नंबर 24 निवासी न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल पुत्र विनोद कुमार सोनी का अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) पद पर प्रमोशन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पदोन्नति के बाद उनकी नियुक्ति चूरू में एडीजे पद पर की गई है।

कमल सोनी की इस उपलब्धि पर नवलगढ़ सहित उनके शुभचिंतकों, व्यापारियों और परिचितों ने हर्ष व्यक्त किया। सूचना मिलते ही लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई तथा परिजनों को बधाई दी।

सेकसरिया स्कूल के सामने स्थित उनके पैतृक प्रतिष्ठान क्षेत्र में भी लोगों का तांता लगा रहा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कमल सोनी ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नवलगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles