श्री आनंदम् में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ
श्री आनंदम् में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : श्री आनंदम् परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा रसधार का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में सारनाथ आश्रम फतेहपुर से पधारे रोशननाथजी महाराज तथा भगवत प्रवक्ता आचार्य नीरज शौनक का मंगलाचरण एवं पुष्पवर्षा के साथ कथामंडप में स्वागत किया गया। इस दौरान विनय पोद्दार, अजय रूंथला, अनूप पुजारी एवं मितेश चिरानिया द्वारा सभी संतवृंद का अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
प्रथम दिवस की कथा में आचार्य नीरज शौनक ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धुंधकारी को कथा श्रवण से प्रेत योनि से मुक्ति मिलने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने भागवतजी के महत्व एवं भक्ति के प्रभाव को विस्तार से बताया, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा समापन पर भगवान विष्णु की आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने नृत्य एवं तिलकार्चन के माध्यम से भगवान विष्णु का आदर-सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा आरती से पूर्व भगवत प्रवक्ता आचार्य नीरज शौनक ने कैलाश चोटिया, ललित माटोलिया, श्रीराम शर्मा दौरासर, रामस्वरूप घुंघरवाल, चंद्रकांत चोटिया, महेंद्र सर्राफ, हरिकिशन माटोलिया एवं बनवारीलाल कोलसियावाला का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। आरती पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि द्वितीय दिवस की कथा में श्रीमद्भागवतजी मंगलाचरण, वेदव्यासजी द्वारा चतुश्लोकी भागवतजी का विस्तार, भीष्म स्तुति, परीक्षितजी को श्राप तथा शुकदेवजी द्वारा कथा प्रारंभ के प्रसंग सुनाए जाएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2156226


