[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बैंक खाते-सिम का दुरुपयोग कर करोड़ों का लेनदेन:होटल संचालक ने परिचित के खिलाफ दर्ज कराया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बैंक खाते-सिम का दुरुपयोग कर करोड़ों का लेनदेन:होटल संचालक ने परिचित के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बैंक खाते-सिम का दुरुपयोग कर करोड़ों का लेनदेन:होटल संचालक ने परिचित के खिलाफ दर्ज कराया मामला

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक बैंक खाते और मोबाइल सिम का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टोडी निवासी राजेन्द्र कुमार मीणा, जो राजन फिलिंग स्टेशन और होटल सनराज का संचालन करते हैं, ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पहचान वर्ष 2015 से ओमप्रकाश गोदारा निवासी गोदारों की ढाणी, सिंगनोर से थी। दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध होने के कारण ओमप्रकाश का उनके घर और होटल पर आना-जाना था।

पीड़ित ने बताया जनवरी 2025 में ओमप्रकाश गोदारा ने होटल का मोबाइल फोन यह कहकर लिया था कि उसे मेल आईडी बनानी है। बाद में उसने फोन खो जाने की बात कही और नया फोन दिला दिया, लेकिन पुराना फोन और उसमें लगी एयरटेल सिम वापस नहीं की। आरोपी ने यह भी कहा कि सिम बंद करवा दी गई है और चिंता की कोई बात नहीं है।

राजेन्द्र मीणा ने बताया कि उनकी पत्नी संतोष देवी के नाम राजस्थान ग्रामीण बैंक में होटल संचालन के लिए एक खाता खुला हुआ था। 24 अप्रैल 2026 को बैंक मैनेजर ने फोन कर खाते में अत्यधिक लेनदेन होने की जानकारी दी। बैंक पहुंचकर स्टेटमेंट देखने पर खाते में करोड़ों रुपए का लेनदेन सामने आया, जबकि ये ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं किए थे। इसके बाद उन्होंने खाते से लेनदेन बंद करवाकर सिम बदलवा दी।

पीड़ित ने बताया कि उसी शाम उन्हें हेमंत जाट निवासी कोलसिया का वीडियो कॉल आया। पूछताछ करने पर हेमंत ने बताया कि उसने यह बैंक खाता ओमप्रकाश गोदारा से किराये पर लिया था और वह सट्टेबाजी व लेनदेन के काम में उपयोग हो रहा था।

जब राजेन्द्र मीणा ने ओमप्रकाश गोदारा से इस मामले पर विरोध जताया, तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी और मामला रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपए देने की पेशकश की। गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles