[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं फायर स्टेशन पर आग से बड़ा खतरा ‘फर्जी कॉल्स’:फायरमैन बोले-मजाक और टाइमपास बन रहे फायर ब्रिगेड नंबर, अब होगी कानूनी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं फायर स्टेशन पर आग से बड़ा खतरा ‘फर्जी कॉल्स’:फायरमैन बोले-मजाक और टाइमपास बन रहे फायर ब्रिगेड नंबर, अब होगी कानूनी कार्रवाई

झुंझुनूं फायर स्टेशन पर आग से बड़ा खतरा 'फर्जी कॉल्स':फायरमैन बोले-मजाक और टाइमपास बन रहे फायर ब्रिगेड नंबर, अब होगी कानूनी कार्रवाई

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में आगजनी जैसी आपात स्थिति में लोगों की पहली उम्मीद फायर ब्रिगेड होती है। एक फोन कॉल पर दमकलकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। लेकिन इन दिनों फायर स्टेशन पर आने वाली फर्जी और गैर-जरूरी कॉल्स कर्मचारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। अब इस तरह की कॉल करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

हर घंटी को मानते हैं इमरजेंसी कॉल

फायरमैन दिलीप सिंह ने कहा- झुंझुनूं फायर स्टेशन के कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहते हैं और इमरजेंसी लैंडलाइन की हर घंटी को हादसे की सूचना मानकर तुरंत रिस्पॉन्स करते हैं। लेकिन कई बार सामने से मजाक और गैर-जरूरी बातें सुनने को मिलती हैं। फायरमैन दिलीप सिंह ने बताया कि कई बच्चे खेल-खेल में कॉल कर देते हैं, जबकि कुछ युवक मोबाइल रिचार्ज जैसी बातें कहकर मजाक करते हैं। कई लोग सिर्फ ‘कहां से बोल रहे हो?’ पूछकर फोन काट देते हैं या लाइन होल्ड पर छोड़ देते हैं।

रोजाना 8 से 10 फर्जी कॉल्स आ रहीं

फायरमैन दिलीप सिंह ने बताया – फायर स्टेशन पर रोजाना औसतन 8 से 10 फर्जी या गलती से की गई कॉल्स आती हैं। चूंकि यह इमरजेंसी नंबर है, इसलिए इस पर तुरंत कॉल लग जाती है। कर्मचारियों के मुताबिक कुछ लोग इसे मनोरंजन का साधन समझने लगे हैं, जबकि फायर ब्रिगेड के लिए हर सेकंड बेहद महत्वपूर्ण होता है।

लाइन बिजी होने से बढ़ सकता है खतरा

दिलीप सिंह ने बताया – लगातार फर्जी कॉल आने या लाइन होल्ड रहने से मुख्य फोन लाइन बिजी हो जाती है। ऐसे में अगर कहीं सचमुच आग लग जाए तो पीड़ित को मदद के लिए कॉल करने पर लाइन बिजी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं में कुछ सेकंड की देरी भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। इससे घर जल सकते हैं, लाखों की संपत्ति राख हो सकती है और किसी की जान भी जा सकती है।

फर्जी कॉल करने वालों पर होगी कार्रवाई

फायरमैन दिलीप सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पुलिस जैसी सेवाएं समाज की लाइफलाइन हैं। इनके नंबरों का उपयोग केवल आपात स्थिति में ही करें। अब फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी।

Related Articles