[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के राजकीय अस्पताल से बाइक चोरी:पीड़ित ने दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के राजकीय अस्पताल से बाइक चोरी:पीड़ित ने दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

रींगस के राजकीय अस्पताल से बाइक चोरी:पीड़ित ने दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

रींगस : रींगस कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सोंथलिया निवासी बाइक मालिक गोपाल सिंह ने रविवार शाम को इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में गोपाल सिंह पुत्र मुरलीधर ने बताया कि वे अपने बेटे की बीमार बहू की जांच कराने के लिए अस्पताल आए थे। उन्होंने अस्पताल परिसर में अपनी बाइक खड़ी की थी।

जांच के बाद जब वे घर जाने के लिए वापस लौटे, तो उन्हें अपनी बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गोपाल सिंह की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles