[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू के भार्गव मोहल्ले में शनि जयंती पर हुआ रात्रि जागरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू के भार्गव मोहल्ले में शनि जयंती पर हुआ रात्रि जागरण

घांघू के भार्गव मोहल्ले में शनि जयंती पर हुआ रात्रि जागरण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती गांव घांघू.में शनिवार को शनि जयंती घांघू के भार्गव मोहल्ले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजन समिति समस्त भार्गव परिवार के द्वारा शनिवार को दिन में लोगों को पकौड़ो के साथ ठंडा शरबत वितरित किया गया एवं अन्य दान पुण्य के सेवाकार्य किए गए। सांयकाल को शनि बाबा का दरबार सजाकर अखण्ड ज्योत के बाद देर रात्रि जागरण का शुभराम्भ गणेश वंदना के साथ श्री श्याम मित्र मंडल के भजन गायक कलाकर ने किया। जागरण में राकेश भार्गव एवं पार्टी रतनगढ़ के द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन गायक राकेश भार्गव ने शनि देव की महिमा निराली भजन सुनाया तो श्रोता भावविभोर होकर नाचने लगे उन्होंने श्याम धणी के मेळे में घोड़लियो नाचे रे भजन पर भी श्रोता खूब थिरके।

चूरू के भजन गायक किशनलाल रावल ने जागरण को परवान चढ़ाया एवं बाबा रामदेव जी का जोरदार भजन सुनाया तो श्रोताओं ने जोरदार तालियों की संगत के साथ गायक का उत्साह बढ़ाते हुए झूमने लगे। श्री श्याम मित्र मंडल के गायकार ने भाई बहन के अमर स्नेह जीण हर्ष की कथा सुनाई तो श्रोताओं की आँखें झरने लगी। जागरण में पधारे सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।समस्त भार्गव परिवार घांघू के द्वारा शनि जयंती पर लगातार यह सातवां विशाल रात्रि जागरण था।

इस मौके पर गुलशन कुमार, ताराचंद भार्गव, कमल भार्गव, चंदन भार्गव, प्रदीप भार्गव, करण, राहुल, भरत, अक्षय भार्गव, सोनू भार्गव, रवि, आशीष सहित भार्गव समाज के युवाओं ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर रणजीत भार्गव, मोतीराम भार्गव, भंवरलाल भार्गव, चम्पालाल भार्गव, पवन भार्गव, नरेश भार्गव, महेश भार्गव, देवकरण भार्गव, मुरारी भार्गव, प्रभुदयाल भार्गव,ओमप्रकाश सेवदा, बनवारीलाल गुरी,विद्याधर रेवाड़,शिवकुमार जांगिड़,जयचंद मेघवाल, सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल, प्यारेलाल गुरी, सुरेश दर्जी, रामेश्वर लाल ढाका, राधेश्याम दगल, परमेश्वर लाल मेघवाल, गिरधारी लाल भाकर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles