देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
निराधनूं : निराधनूं में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच वार्ड-9 निवासी सत्यनारायण कुम्हार पिछले दस वर्षों से साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं।
सत्यनारायण कुम्हार अपनी दिनचर्या के लगभग सभी कार्य साइकिल से ही करते हैं। खेत जाने से लेकर गांव के अन्य कामों तक वे साइकिल का उपयोग कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि छोटी दूरी के लिए बाइक और कार की जगह साइकिल का उपयोग करने से ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा।
उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल एक सुरक्षित साधन है, बल्कि इससे ट्रैफिक की समस्या भी कम होती है और स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। सत्यनारायण ने बताया कि वे नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और ईंधन बचाने की अपील से प्रेरित होकर यह संदेश आमजन तक पहुंचा रहे हैं।
इस दौरान पंच इकबाल खोखर सहित ग्रामीणों ने भी लोगों से साइकिल अपनाने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समाज में इस तरह की जागरूकता बढ़ती रही तो आने वाले समय में प्रदूषण और ईंधन की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us