माणा बाबा का मासिक मेला भरा
समिति ने श्रद्धालुओं के लिए की छाया एवं ठंडे पानी की व्यवस्था
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : लाखनी के जोहड़े में स्थित माणा बाबा धाम पर रविवार को मासिक मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माणा बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। भीषण गर्मी को देखते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से परिसर में बड़े टेंट लगाए गए, ताकि श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिल सके। इसके अलावा जगह-जगह पंखे और कूलर की व्यवस्था भी की गई, जिससे भक्तों को गर्मी में आराम मिल सके।
पेयजल एवं बैठने की उचित व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की।मेले में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। आयोजन समिति ने बताया कि हर माह लगने वाले इस मेले में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पंखे, कूलर और टेंट की सुविधा से लोगों को काफी राहत मिली। पूरे आयोजन के दौरान समिति के सदस्य एवं स्वयंसेवक व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2156107


