बीदासर में शनि जयंती पर सजा भव्य दरबार, रात्रि भजनों में झूमे श्रद्धालु
बीदासर में शनि जयंती पर सजा भव्य दरबार, रात्रि भजनों में झूमे श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ धुमधाम के साथ शनि महाराज की जयंती मनाई गई। क्षेत्र के अनेक शनि मंदिरों के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दिनभर सेवा कार्यों के तहत श्रद्धालुओं की दिनभर भक्तों का ताता मंदिर परिसर में लगा हुआ रहा नगर में स्थित पुराने बस स्टैंड के पास प्राचीन शनि मंदिर में शनि बाबा का भव्य दरबार सजाया गया और केक काटकर भव्य बाबा का जन्मदिन मनाया उसके पश्चात सुन्दरकाण्ड का पाठ व भव्य भजन संध्या आयोजित कि गई जिसमें स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा शानदार एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

“शनि देव की महिमा निराली” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। वही नगर में स्थित वार्ड न 08 स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास व हाई स्कूल के पास शनिदेव मंदिर में भक्ति में माहौल के साथ भव्य जयंती मनाई । इस अवसर पर पप्पू राम, महेंद्र कुमार भार्गव, बाबूलाल भार्गव, राजकुमार सोनी, विशाल, विकास, साहिल, मोहित, मुकेश जीतमल, भंवरलाल, नवीन भार्गव, विनीत, अनिल भार्गव सहित अनेक श्रद्धालु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2156107


