सिंगनौर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
सरदारा राम गोदारा की द्वितीय पुण्यतिथि पर ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र के सिंगनौर गांव में स्वर्गीय सरदारा राम गोदारा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्रों द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिंगनौर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में बीडीके अस्पताल झुंझुनूं की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु तंवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका अग्रवाल, जनरल फिजिशियन डॉ. राहुल देवठिया तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश पूनियां ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
इस दौरान बीपी एवं शुगर की जांच निशुल्क की गई। साथ ही गर्मी को देखते हुए मरीजों एवं ग्रामीणों के लिए निशुल्क गन्ने के जूस की व्यवस्था भी की गई।
शिविर को सफल बनाने में विकास नेहरा एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉक्टर हरीसिंह गोदारा, एडवोकेट वीरेंद्र वर्मा, संजय नेहरा, मनजीत सर्वा, सौरभ शर्मा, मनोहर पंडित, धूड़ाराम गुर्जर, सुरेंद्र धाबाई, गोरुराम कुलहरी, जय सिंह कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156041


