पिलानी में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुआ चोर
सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी कस्बे के आर डी मोयल स्कूल के पास बुधवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक दीवार फांदकर घर में घुसता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक किसन कुमार नायक वर्तमान में दुबई में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी मंजू देवी पिलानी स्थित घर में रहती हैं। मंजू देवी 13 मई को गांव पाथड़िया में अपने भतीजे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं और रात वहीं रुक गई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।
14 मई की शाम जब मंजू देवी वापस घर पहुंचीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब हैं।

चोर घर से तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने की नथ, सोने का मांग टीका, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, एक चांदी की तागड़ी और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर सामने आया कि चोरी की वारदात 13 मई की रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच हुई। फुटेज में एक युवक दीवार फांदकर घर में घुसता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि चोर ने सबसे पहले घर के बाहर लगे CCTV कैमरे को तोड़ने की कोशिश की और उसके बाद घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152378


